विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद द्वारा प्रधान पाठक के सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अदायगी एवं शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव के सिमनु राम भगत प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला राजाआमा के द्वारा अपने अर्धवार्षिक की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के दिनांक को ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पेंशन अदायगी आदेश शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया इस मौके पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वय सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सेवानिवृत्ति सिमनु राम भगत ने कहा कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुझे आज सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अदायगी का आदेश जो दिया है वह काबिले तारीफ है पहले पेंशन के लिए चक्कर काटने पड़ते थे आज हमें काफी सुकून का अनुभव हो रहा है।




