सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का रंगारंग आयोजन  संस्कार की सीढ़ी होती है सरस्वती शिशु मंदिर -गोमती साय विधायक पत्थलगांव 

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव में आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय विधायक पत्थलगांव उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण ,अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह ,विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण राव मगर प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत ,राजेंद्र अग्रवाल संरक्षक ,मुरारी लाल अग्रवाल संरक्षक ,सुनील अग्रवाल शिशु मंदिर समिति अध्यक्ष ,प्रयागराज अग्रवाल शिशु मंदिर समिति व्यवस्थापक ,अजय बंसल उपाध्यक्ष नगर पंचायत सहित वरिष्ठ नागरिकों के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन माता सरस्वती के प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ किया गया तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संतोष पाढी द्वारा पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसी संस्था है जहां विद्यार्थी हिंदुस्तानी संस्कारों को सीखता है क्योंकि संस्कार ही एक ऐसी चीज है जिससे उस बालक के आचरण अनुशासन एवं बचपन की गुणों का पता चलता है। इसके पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसको देखकर उपस्थित जनों ने जमकर उत्साह वर्धन करते हुए बच्चों का मान बढ़ाया ।कार्यक्रम में नगर के अभिभावक,महिलाएं, बच्चे ,पत्रकार काफी संख्या में मौजूद रहे।

Back to top button