पत्थलगांव के हाई स्कूल खेल ग्राउड में 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर में विधायक श्रीमति गोमती साय ने किया ध्वजारोहण…. सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कन्या स्कूल ने मारी बाजी मार्च पास्ट में सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बैंड पार्टी को मिला प्रथम स्थान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पत्थलगांव के हाई स्कूल ग्राउंड में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री मति गोमती साय ने विधिवत तिरंगा फहराया और गणतंत्र की गरिमा को नमन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के बेंड के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कार्यकर्ता अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार देश के जवान स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया, साथ ही देश के वीर सपूतों को नमन किया गया।इस अवसर पर गोमती साय ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया गया कार्यक्रम में सभी स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई वहीं आकर्षक मार्च पास्ट का भी प्रस्तुति दी गई आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोग्राम में

इंदिरा गांधी कन्या स्कूल द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संबंध में आकर्षक प्रस्तुति दी एवं पहला स्थान प्राप्त किया


वहीं सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं को द्वितीय स्थान प्राप्त किया की छात्राओं ने दांडी यात्रा से संबंधित प्रभात फेरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जूनियर डिवीजन सीसी बालक द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय दूसरा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्तर माध्यमिक विद्यालय मैं तीसरा स्थान प्राप्त किया मार्च पास्ट में सेंट जेवियर अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैं पहले स्थान जगपाल पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान एवं होली क्रॉस हाई स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी होता है देश वासियों के लिए इस अवसर पर
जनपद अध्यक्ष परहा, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, मनीष अग्रवाल, संजू लोहिया,सुनील अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल,रामनिवास जिंदल,अनिल मित्तल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता एवं शहर वासी पत्रकार मौजूद रहे।




