लाखों रुपए के सोने चांदी व नगद रूपयों की चोरी  चोर ने सुने मकान को बनाया निशाना 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव के कोयला फैक्ट्री गली में राज गैरेज के संचालक रिंकू मेहरा के सुनसान पड़े मकान पर चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपए के जेवरात व नगदी रूपयों से हाथ साफ कर दिया मामला बीती रात का बताया जा रहा है जहां चोरों ने मकान मालिक के बाहर जाने का फायदा उठाते हुए घर के दरवाजे के गेट के तालों को काटकर घर में रखे अलमारी से नगदी व लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर फरार हो गया ।सुबह पड़ोसियों ने मकान के दरवाजे के ताला टूटा देखकर चोरी का पता चला जहां राज गैरेज के संचालक जो बाहर गए हुए हैं रिंकू मेहरा को सूचना दी गई जिस पर उसने फोन पर बताया गया कि घर में लाखों रुपए की जेवरात व नगद्र रकम मौजूद थी जो चोरी चली गई पड़ोस के रहने वाले भाई द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्थलगांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है

साथ ही डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलवाया गया था जो आसपास घूम कर भटक गया ।

अब देखना यह है कि लाखों रुपए की चोरी की पहेली पुलिस कब सुलझा पाती है।

Back to top button