मॉडिफाई बाइक व कानफोडू स्टाइलिश बाइक पर कार्यवाही एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ने दो बाइक पकड़कर निकलवाया साइलेंसर किया हजारों रुपए का जुर्माना 

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव शहर में इन दिनों स्टाइलिश व अंदर तक कान के पर्दे हिला देने वाली बाइक का आतंक चलाने वाले स्टाइलिश बाल बनाए हुए युवा पीढ़ी के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं जहां ये स्टाइलिश बाइक वाले युवा शहर की सड़कों पर स्टंट बाजी करते हुए कान के पर्दे को हिला देने वाले आवाजों से पूरा शहर को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं स्टाइलिश बाइक व कानफोडू साइलेंसरों की वजह से लगातार परेशान हो चुके नागरिकों ने पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल से इस मामले को लेकर मौखिक शिकायत की थी इसके बाद पत्थलगांव एसडीओपी ने तत्काल ही शहर में फर्राटे भर रही दो बाईक को पकड़ कर उसके साइलेंसरों को चालकों के हाथ से खुद ही निकलवाया गया साथ ही दोनों स्टाइलिश बाइकों पर₹20000 का मोटा जुर्माना लगाया गया। एसडीओ की धुर्वेश जायसवाल ने नागरिकों से अपील की है कि स्टाइलिश व कानफोडू बाइकों की शिकायत थाने पर करें साथ ही स्टाइलिश बाइक का नंबर भी लिखकर थाने में मैसेज कर सकते हैं।

शहर में अभी भी स्टाइलिश बाइक व कानफोडू साइलेंसर लगी वाहन ने फर्राटे भर रही है जिस पर जल्द ही कार्यवाही की अपेक्षा की है।

Back to top button