पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ राज्य सह प्रभारी कमलेश योगी ने योग समिति की बैठक ” करें योग, रहे निरोग “के नारे को जमीनी हकीकत में उतारने के लिए दिया संदेश

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव मैरिज प्रांगण स्थित हाल में पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ राज्य सह प्रभारी कमलेश योगी का आगमन हुआ वही उनके साथ वरिष्ठ योग शिक्षक अंबिका शुक्ला पहुंचे जहां योगा क्लब पत्थलगांव के सदस्यों द्वारा कमलेश योगी एवं अंबिका शुक्ला का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कमलेश योगी द्वारा योग समिति सदस्यों की बैठक ली गई। कमलेश योगी द्वारा योग की महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि निरोगी काया देने के लिए योग किया जाता है योग से हमारा शरीर स्वस्थ होने के साथ सुख शांति व सफलता की ओर ले जाने में मदद करता है । कमलेश योगी ने कहा की ज्ञान बांटने से बुद्धि का विकास होता है उसी तरह योग को हम घर घर तक पहुंचाएं निरोगी के साथ सुख समृद्धि में वृद्धि हो ।हमें नगर के आसपास योग शिविर लगाकर योग की और प्रेरित करते हुए व्यक्ति सुबह उठ अपने कार्यों को कर सकता है ।आज के इस भाग दौड़ की दुनिया में हमें कम से कम 2 घंटे दूसरों के लिए समय देना चाहिए ।जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सह प्रभारी कमलेश योगी द्वारा समिति का गठन किया गया। पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी बलदेव नायक, संरक्षक बच्चन दुबे ,युवा भारत तहसील प्रभारी मुकेश अग्रवाल, भारत स्वाभिमान न्यास तहसील प्रभारी रूपचंद पटेल महिला पतंजलि योग प्रभारी अनीता त्रिपाठी ,भारत स्वाभिमान न्यास संरक्षक पवन अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ,महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ,खजांची लाल जिंदल ,मंत्री नीरज अग्रवाल ,सचिव संतोष गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई ।कार्यक्रम का सफल संचालन सुहेल अग्रवाल टिंकू द्वारा किया गया ।सभी योगी साथियों ने योग को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। बैठक में दर्जनों योगी भाई उपस्थित रहे।




