शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण बेहद जरूरी-विधायक रामकुमार गोयल किंडरगार्टन स्कूल का पांचवा वार्षिक उत्सव संपन्न

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव-शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण बेहद जरूरी है। आपका कमाया हुआ धन कोई चुरा सकता है,परंतु पायी गयी शिक्षा अनमोल है। उसे कोई मिटा या चुरा नही सकता। सैनिक के जीवन मे अनुशासन बेहद जरूरी है। सैनिक बगैर ईजाजत के ना तो सीमा लांघता और ना ही किसी ओर को अपने देश की सीमा लांघने देता। यह बातें सीतापुर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व सी.आर.पी.एफ के जवान रामकुमार टोप्पो ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोयल किंडर गार्टन के पांचवे वार्षिक उत्सव समारोह के दौरान अभिभावको से भरे खचाखच मंच को संबोधित करते हुये कही। आज यहा के गोयल किंडर गार्टन अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे पांचवा वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा था,जिसमे बतौर मुख्य अतिथी सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मौजुद थे।

विशिष्ट अतिथी के रूप मे नगर पालिका के उपाध्यक्ष अंजय बंसल एवं अन्य समाज के गणमान्य नागरिक मौजुद थे। कार्यक्रम की शुरूवात वैलकम स्पीच से की गयी जिसे रौनक गुप्ता ने प्रस्तुत करते हुये मौजुदा लोगो का कार्यक्रम मे आने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक धनु यादव द्वारा किया जा रहा था। उन्होने अतिथीयों का स्वागत के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरूवात करायी। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती सुमन गोयल ने बीते पांच वर्षो मे स्कूल की कठिनाई एवं उपलब्धियों पर प्रकार डाला। उन्होने कहा कि मात्र् 10 विद्यार्थीयों से शुरू किया स्कूल आज 300 विद्यार्थीयों को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढा रहा है। उन्होने बताया कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी धन के अभाव के कारण अंग्रेजी शिक्षा से वंचित ना हो इस कारण उन्होने स्कूल मे उनके लिए 50 प्रतिशत फीस मे छुट दी है। मंच को संबोधित नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय बंसल ने भी किया। उनका कहना था कि आत्मविश्वास से की गयी पढाई विद्यार्थी को हमेंशा आगे बढाती है। शिक्षा मे अनुशासन एवं संस्कार दोनो ही महत्वपूर्ण है। विधायक रामकुमार ने अपने पूर्ववर्ती दिनो को अभिभावको के बीच साझा किया। उन्होने कहा कि अभिभावको को खुद के लिए समय निकालने के साथ-साथ स्कूली बच्चो के लिए समय निकालना चाहिये,जिससे उनका उज्जवल भविष्य निर्माण हो सके। उनका कहना था कि हर गुरू की अभिलाषा होती है कि उनके द्वारा पढाया गया शिष्य अच्छे मुकाम पर पहुंचे,जिससे उनका गुरू धर्म पूर्ण हो। आज गोयल किंडर गार्टन स्कूल के पांचवे वार्षिक उत्सव के दौरान नन्हे बच्चो ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी,जिसमे सरस्वती वंदना के साथ कृष्ण लीला,क्रिकेट डांस,बाहुबली डांस,हंसी के फव्वारे,तमिल डांस,गणेशा डांस जैसे कार्यक्रमो की सभी ने जमकर सराहना की।

Related Articles

Back to top button