पोलियो दिवस के मौके पर पत्थलगांव सिविल अस्पताल में दो बूंद पोलियो की पिलाई गई  नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह,उपाध्यक्ष अजय बंसल, मंडल अध्यक्ष ने पिलाई दो बूंद पोलियो की

मुकेश कुमार अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज पोलियो दिवस के मौके पर दो बूंद पोलियो की पिलाई गई।”” दो बूंद हर बार ,पोलियो पर जीत रहे बरकरार”” के नारे को चरितार्थ करते हुए आज सिविल अस्पताल पत्थलगांव में डॉक्टर जेम्स मिंज बीएमओ , नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह ,उपाध्यक्ष अजय बंसल, मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, पार्षद ममता यादव सहित अस्पताल के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में

5 वर्ष से कम के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई गई ।बीएम ओ डॉक्टर मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा भारत पोलियो मुक्त देश बन चुका है लेकिन कुछ देशों में पोलियो होने के कारण फिर से भारत में कहीं पोलियो का वापसी ना हो जाए इसके लिए आज पोलियो दिवस के मौके पर पत्थलगांव के 24380 बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जा रही है जहां 191 टीम मेंबर के साथ चार जगह पर पोलियो की दवा पिलाने के लिए बुथ बनाए गए हैं।

Back to top button