गोयल किडन गार्डन स्कूल में मनाया गया फंनफिस्ट  पत्थलगांव नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह ने फंनफिस्ट मेले का किया उद्घाटन 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज गोयल किडन गार्डन स्कूल में फंनफिस्ट मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्षासंगीता सिंह एवं नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया। जिसमें स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक व्यंजनों के स्टॉल के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता के भी स्टार लगाए गए ।नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने-अपने स्तर में व्यंजनों के अलावा स्वच्छता का ध्यान रखते हुए डस्टबिन भी लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

फंनफिस्ट मेले के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल , अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल सविता बंसल पार्षद,पप्पल गोयल मौजूद रहे ।सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। किडन गार्डन गार्डन स्कूल की संचालिका सुमन गोयल ने बताया कि 2020 में गोयल किडन गार्डन के स्कूल की शुरुआत की गई थी जहां आज विद्यालय में 250 बच्चों का अध्यापन कार्य कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को 15 साल की उम्र से पहले कहीं बाहर छात्रावास स्कूल में नहीं भेजना चाहिए हम अभिभावकों की सोच होनी चाहिए कि बच्चों को प्रारंभिक मजबूत नींव के लिए हम अपने पास ही रखकर बच्चों को शिक्षा व अन्य कार्य कर सके ताकि बच्चे का लगाव हम लोगों की प्रति जागृत हो सके अन्यथा बच्चा हमेशा के लिए ही बाहर का हो जाता है । नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि बच्चों का बचपन मिट्टी की तरह होता है जिस तरह कुम्हार मिट्टी को किसी भी तरह का रूप देकर उसे परिवर्तित कर देता है इसी तरह बच्चों का बचपन व प्रारंभिक शिक्षा जिस तरह से हमारे द्वारा दी जावेगी बच्चे इन्हीं बातों को ग्रहण करेंगे बच्चों का बचपन से ही जिस तरह से रूप देना हो उस रूप में ढल जाते हैं । नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि गोयल किडन गार्डन स्कूल के बच्चों की पढ़ाई का आकलन मेरे द्वारा करीब से देखा गया है जहां बच्चों को पढ़ाई से लेकर खेल , सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों को भी कराया जाता है ।

स्कूल के बच्चों द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया किरण गार्डन स्कूल के डायरेक्टर सुमन गोयल द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया वहीं स्कूल के संचालक पप्पल गोयल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Back to top button