सतनामी समाज द्वारा बाबा गुरु घासीदास जयंती का भव्य आयोजन किया  मोटरसाइकिल रैली के साथ गुरूघासीदास जी की पालकी युक्त शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी

मुकेश कुमार अग्रवाल

 

पत्थलगांव

 

सतनाम समाज के गुरु घासीदास के जन्म उत्सव का भव्य आयोजन किया गया पत्थलगांव के अंबेडकर नगर स्थित जैतखंभ में गुरुवार सुबह से ही समाज के काफी संख्या में महिला पुरुषों बच्चो ने विधिवत पूजा अर्चना कर गुरु घासीदास को याद किया । पूरे सतनामी समाज के लोगों ने गुरु घासीदास की भव्य पालकी युक्त शोभायात्रा शहर के तीनों मार्गों में निकाली जिसमे सतनाम समाज के युवाओ ने सिरकत किया काफी संख्या में सतनाम समाज के महिलाये बच्चो एवं पुरुषों ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की सबसे आगे पंथी नृत्य करते बढ़ रहे थे

पीछे पीछे समाज के सभी लोग चल रहे थे युवाओ के द्वारा पटाखो को फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया पत्थलगांव के ह्रदय स्थल को गुरु घासीदास जी के चित्रों से भब्य रूप से सजाया गया था शोभायात्रा में हाथों में झंडे लेकर अपने गुरु के प्रति आदर भाव के साथ पत्थलगांव के तीनो मार्गो से होकर वापस अम्बेडकर नगर के जैतखम्ब के पास पहुची समाज के सभी लोग गुरु घासीदास जी के जयंती मनाने पहले से ही तैयारी कर ली गई थी सभी अपने अपने हिसाब से समाज के बेहतरी के लिए गुरु से मिले उपदेश को आगे ले जाने के लिए प्रगतिशील सतनाम समाज आगे आ रहा है। जिसमे काफी हद्द तक वे सफ़ल भी हो रहे है।गुरु घासीदास जी का जन्म 18 दिसंबर सन 1756 को बलोदा बाजार तहसील के महानदी के किनारे बसे गिरोधपुरी ग्राम में हुआ था यह ग्राम आज छत्तीसगढ़ की पावन पवित्र भूमि के रूप में जाना पहचाना जाता है। जहां रोजाना हजारो लोग पहुच कर पूजा अर्चना करते है। संत गुरु घासीदास के द्वारा किये गए कार्य एवं दिए गए उपदेश पूरे छतीसगढ़ सहित देश भर में याद किये जाते है। उन्होंने अपने विचार से समाज को नई ऊंचाई दी है जिसे सभी वर्गों के द्वारा माना जाता है। उन्हीने अपना सम्पूर्ण जीवन ही सामाजिक चेतना लाने एवं समाज को नई ऊँचाई तक ले जाने में समर्पित कर दिया जिसके लिए प्रर्गतिशील सतनाम समाज आज के ही दिन सभी जगहों पे गुरु घासीदास जयंती मनाती है। इस पूरे शोभायात्रा में सतनाम समाज के कृष्णा मिर्रे, बोधराम सक्सेना,पीआर अजय, सन्तोष टांडे,जनार्दन पंकज, राजकुमार बर्मन, सीपी आनंद, लछ्मण मिर्रे, समारू राम नवरत्न, प्यारेलाल, विवेकानन्द मिर्रे, राधेश्याम डहरिया, खगेश डहरिया, शिव टण्डन,पुनिराम भार्गव,, दिनेश पाटले, देवेंद्र पाल धिरहि, दयाराम खूंटे, रोहित बंजारे, बीआर धिरहि, अर्जुन रत्नाकर,अनिल मिर्रे, श्याम भारद्वाज, सहित काफी संख्या में महिलाओं एवं बच्चे शामिल हुए।

बाइक रैली का आयोजन

आज गुरु घासीदास जयंती पर समाज के युवाओं ने डीजे की धुन पर बाइक रैली का भी आयोजन किया गया बाइक रैली में समाज के सैकड़ो युवाओं ने हाथों में झंडा लिए जय सतनाम के नारे लगाते हुए बाइक रैली निकाली।

  1. गुरु घासीदास जयंती के मौके पर आज बस स्टैंड चौक में पंथी नृत्य का प्रदर्शन एवं आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया गया है साथ ही रात्रि में लोक कला मंच रायपुर द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जावेगी

Related Articles

Back to top button