शराब दुकान के अवैध अहाते जगह-जगह खुलने से स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी,, ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रही अवैध शराब पत्थलगांव का आबकारी विभाग पड़ा सुस्त  आबकारी विभाग में सालों से एक ही जगह कुंडली मारकर बैठे अधिकारी कर्मचारी 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव-

 

रायगढ़ रोड़ में सरकारी शराब दुकान आने के बाद अब स्थानीय नागरिकों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। दिन भर शराब दुकान के आस-पास शराबियों की लगने वाली भीड़ के कारण मोहल्ले की महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उसके अलावा शराब दुकान के जगह-जगह खुले अहाते भी स्थानीय नागरिकों की परेशानी बढ़ा रहे है। रायगढ़ रोड में रहने वाले पी. के. अग्रवाल ने बताया कि शराब दुकान खुलने से पूर्व इस मार्ग का वातावरण काफी खुशनुमा हुआ करता था। शहर के लोग सुबह शाम टहलने के लिए इस मार्ग का चयन करते थे। इस मार्ग में आगे जाकर पर्यावरण को सरंक्षित करता नंदनझरिया का उद्यान भी स्थित है, जिसके कारण लोग अपनी सेहत बनाने के साथ साथ समय बिताने के लिए रायगढ रोड का चयन करते थे, परंतु जब से सरकारी शराब दुकान इस मार्ग मे खुली है, तब से शहर के अलावा मोहल्ले के लोगों का इस मार्ग में आना जाना मुश्किल हो गया है। संतोषी मंदिर के पास से घाट तक तक 20 से भी अधिक शराब दुकान के अहाते खुल गये है, जिसमे हर समय मांस मदिरा का सेवन के साथ शराबियों की नोकझोक आम बात हो चुकी है। मोहल्ले के लोग आहते खुलने के कारण काफी परेशान है। लेकिन इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नही है

स्थानीय नागरिक अंकुर गोयल ने भी रायगढ़ रोड के दुषित होते वातावरण पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना था कि शराब दुकान के खुलने के कारण जहां इस मार्ग का वातावरण पुरी तरह खराब हो चुका है वहीं हर सप्ताह यहां शराबियों की वाहन से किसी न किसी बेकसुर को हाथ पांव तुड़वाने पड़ रहे है। उन्होंने बताया कि शराब का सेवन करने के बाद युवक बेहद तेज गति से वाहन चलाते है, अनेक बार उनका नियंत्रण अपनी वाहन से हट जाता है, जिसके बाद वे राह चलते लोगो को दुर्घटनाग्रसित करते है।

उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने के अंतराल मे बीस से भी अधिक दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसका खामियाजा मोहल्ले के नागरिक उठा रहे है।

नगर के अंदरूनी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिक रही अवैध शराब

पत्थलगांव नगर के अंदरूनी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शराब घर-घर अवैध रूप से बेची जा रही है जिसको लेकर आबकारी विभाग के कर्मचारी अधिकारी के द्वारा इक्का दुक्का कार्यवाही कर खाना पूर्ति करते नजर आते हैं वहीं वर्षों से अवैध शराब का काम करने वाले लोग बड़े मजे से अवैध शराब बेच रहे हैं ।ग्रामीण क्षेत्र के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आबकारी विभाग के कई सालों से पदस्थ कुछ अधिकारी कर्मचारी से अवैध शराब विक्रेताओं के मधुर संबंध है जिसके कारण कुछ अवैध शराब को पकड़कर कार्यवाही कर खाना पूर्ति की जाती है।

जशपुर आबकारी अधिकारी महिमा मैडम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अवैध आहाता पर जल्द ही कार्यवाही की जावेगी वहीं सरकारी शब्द कहीं भी उसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकते वहीं क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर लगाम लगाने की बात कही गई।

Back to top button