शिशु मंदिर पत्थलगांव की स्कुली बस नाले के गड्ढे में गिरने से बाल बाल बची  कई स्कूली बच्चे को लगी मामूली चोट 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव शिशु मंदिर का स्कूल बस ग्राम मुड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस गई गनीमत रही कि बच्चो को चोट नही लगी

स्कूल बस के ड्राइवर को तय गाइडलाइंस से गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग की जरूरत ड्राइवर का  ड्रेस कोड होना चाहिए परिवहन विभाग को समय समय मे आवश्यक जांच करना चाहिए  किसी भी स्कूल बस को बस यूं ही  किसी भी ड्राइवर को चलाने नही दिया जा सकता पूरी तरह जिम्मेदारी होनी चाहिए स्कूल को भी चाहिए कि समय समय पर खुद भी बस में स्कूली बच्चो के साथ सफर करे ताकि पता चल संके की स्कूल बस का ड्राइवर किस तरह जिम्मेदारी से गाड़ी चला रहा है।

 

ठीक है कि बड़ा हादसा होने से बच गये पर ये प्रशासन और स्कूल विभाग के लिए एक अहम सवाल है कि आने वाले दिनों में स्कूल बस और उन ड्राइवर को तय गाइडलाइंन में स्कूल बस चलाने की अनुमती हो।

Back to top button