स्वर्गीय राम कुमार लुदानिया की स्मृति में परिवारजनों ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे कंबल ,फल

 

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज स्वर्गीय राम कुमार लुदानिया की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचकर दर्जनों से ज्यादा मरीजों को फल वितरण किया गया रामकुमार लुदानिया के बड़े पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे पिता की 39 वीं बरसी पर हमारे द्वारा मरीजों को फल एवं कंबल वितरण किया जा रहा है

इस तरह की सेवा के कार्य से हमें सुख की अनुभव अनुभूति होती है। डॉक्टर मिंज बीएमओ ने कहा कि हर वर्ष लुदानिया परिवार द्वारा अस्पताल पहुंचकर मरीज को फल एवं कपड़ों का वितरण किया जाता है जिसको देखकर हम काफी उत्साहित हैं की इनके द्वारा सामाजिक काम करते हुए हमारे अस्पताल परिसर को चुना। हमारे पिता स्वर्गीय राम कुमार लुदानिया हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों के प्रति उनका लगाव रहा है उनकी स्मृति को हम भाइयों द्वारा लगातार उनकी सपनों को आगे बढ़ाया जा रहा है कंबल फल वितरण के दौरान चरना अग्रवाल ,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ,जगदीश जगदीश प्रसाद अग्रवाल ,श्याम लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल रामलाल अग्रवाल, विजय तेल मिल ,मनोज अग्रवाल, बिट्टू ,प्रयागराज अग्रवाल , सुंदर अग्रवाल,बंटू मनीष पार्षद, मुकेश अग्रवाल के अलावा सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर मिंजसहित सहित स्टाफ मौजूद रहे।

Back to top button