श्याम जन्मोत्सव पर श्याम प्रेमियों ने निकाली भव्य निशान यात्रा  श्याम के सैकड़ो दीवाने निशान यात्रा में रहे सम्मिलित  श्याम के भजनों पर थिरकते रहे श्याम प्रेमी 

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज श्याम जन्मोत्सव के मौके पर श्याम प्रेमियों ने अंबिकापुर रोड मंदिर से श्याम निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई श्याम यात्रा में सैकड़ो महिला, पुरुष बच्चे हाथों में निशान लिए श्याम के भजनों पर थिरकते रहे।

श्याम निशान यात्रा रायगढ़ रोड, जशपुर रोड होते हुए श्याम मंदिर प्रांगण में समापन की गई जहां रात्रि में श्याम के मीठे-मीठे भजनों का रसपान कराया जाएगा ।श्याम निशान यात्रा के पश्चात चौक पर भारी आतिशबाजी की गई जिसकी छटा देखते ही बनती थी ।पूरा श्याम मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। श्याम भक्तों के द्वारा श्याम निशान यात्रा में भारी उत्साह, उमंग के साथ सम्मिलित हुए।

कई वर्षों से लुडेग से पत्थलगांव तक श्याम प्रेमियों द्वारा निशान यात्राकेसाथ निशान चढ़ाई जा रही है श्याम प्रेमी मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंदिर की स्थापना से लेकर लगातार हमारे द्वारा पत्थल गांव श्याम मंदिर में निशान चढ़ाई जाती है हमारा निशान चढ़ाने का मुख्य उद्देश्य सभी लोग स्वस्थ एवं मंगल कामना का आशीर्वाद श्याम बाबा से मांगा जाता है ।देवउठनी एकादशी पर सभी मंगल कार्य पर लगा विराम समाप्त हो जाता है एवं इस दिन के बाद से सभी मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं ।आज की श्याम निशान यात्रा ,श्याम जन्मोत्सव मनाने के लिए सुशील मित्तल, सुनील अग्रवाल ,महेंद्र अग्रवाल लुडेग ,नरेश झलक ,अंकुर गोयल ,टीनू अग्रवाल ,श्याम शर्मा, डॉ आशीष अग्रवाल,पप्पल गोयल महावीर अग्रवाल सहित सभी श्याम प्रेमी जुटे हुए हैं।

Back to top button