अग्रवाल समाज की प्रणेता भगवान अग्रसेन पर क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का अग्रवाल समाज  पत्थलगांव थाने पहुंचकर एफआईआर की मांग

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव

अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ विरोध के लहर तेज हो गई है पत्थलगांव अग्रवाल समाज के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल, संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में

अग्रवाल समाज के सैकड़ो लोगों ने अमित बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पत्थलगांव थाने पहुंचकर बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की ।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए बयान से अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई है ।बयान में समाज के पूज्य प्रतीक महाराजा अग्रसेन के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बातें कहीं गई हैं जो अत्यंत निंदनीय हैं। पत्थलगांव अग्रवाल समाज के सचिव अनिल मित्तल ने कहा कि किसी को भी हमारे आराध्य देवता और राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने का अधिकार नहीं है यह सिर्फ अग्रसेन समाज नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज का अपमान है ।अब हम चुप नहीं बैठेंगे ।

अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी में समाज में वैमनस्य फैलाने वाले की साजिश है ।प्रशासन को चाहिए कि ऐसे व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न कर सके। ज्ञापन में उल्लेख है कि बघेल की टिप्पणी के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।आज एफआईआर दर्ज की मांग के दौरान अग्रवाल समाज के मुरारी लाल अग्रवाल ,रामलाल अग्रवाल रामनिवास जिंदल, जग्गी अग्रवाल ,सीताराम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल, खजांची लाल अग्रवाल, भीमराज गोयल, प्रयागराज अग्रवाल ,सुशील बालाजी ,नरेश झलक, पप्पल गोयल ,अजय बंसल, मोहन अग्रवाल ,प्रवीण ,प्रवीण गर्ग, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ,जितेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल ,अंकित बंसल, किरोड़ी अग्रवाल, विजय तेल मिल हरगोविंद अग्रवाल,अनिल श्रृगारिका बल्लू सुरेश, विष्णु मित्तल सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Back to top button