छठ पूजा को लेकर भोजपुरी समाज की तैयारी अंतिम चरण पर  पत्थलगांव छठ घाट का विधायक गोमती साय ने किया निरीक्षण

मुकेश कुमार अग्रवाल

पत्थलगांव

सूर्य उपासना का पर्व छठ पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है पूरन तालाब , गाला रोड स्थित नाला की साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है हर साल की भांति इस बार भी सैकड़ो श्रद्धालु डूबते और उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के लिए घाटों पर जुटेंगे ।शहर के प्रमुख पूरन तालाब छठ घाट सबसे बड़े पूजा स्थलों में से एक है जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इसके अलावा किलकिला मांड नदी घाट, गाला रोड स्थित नाला के घाट पर भी तैयारियां तेजी से चल रही है घाट की सफाई ,लाइटिंग व घाटों को सजाने की व्यवस्थाएं अंतिम चरणों पर है इस बार शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत नहाए खाए के साथ शुरू होगी ।लौकी की सब्जी और बिना लहसुन प्याज का भोजन ग्रहण करेंगे इसके अगले दिन महिलाएं व्रत रखेंगे खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा तीसरे दिन संध्या में डूबते सूर्य को अर्ध्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का समापन होगा।सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय पुरन तालाब छठ घाट का किया निरीक्षण शुक्रवार की शाम को विधायक ने छठ घाट का निरीक्षण करते हुए कहा कि आप लोगो ने काफी मेहनत किया है अच्छा काम किया है बहुत भब्य और सुंदर दिख रहा है छठ घाट पूरे छठ घाट को देख कर काफी खुश हुई इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, संरक्षक मनोज तिवारी, बच्चन दुब्बे, अशोक श्रीवास्तव, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण , उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रमोद साहू, कृष्ना सिंह, रामानन्द सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सचिव राजीव साहू, बंटी सिन्हा, आदित्य मिश्रा, राजेश साहू सोनू रजक,सहित भोजपुरी समाज के लोग उपस्थित रहे,

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण ने बताया कि विधायक गोमती साय के छठ घाट में पहुचने से काफी खुशी हुई छठ पूजा में 28 अक्टूबर दिन मंगलवार को पहुचेंगी वही पे छठ घाट पचरी निर्माण की लागत 40 लाख रुपए का भूमिपूजन करेंगी आपको बता दे भोजपुरी समाज पूर्व में विधायक के समक्ष पचरी निर्माण की मांग रखा था जिसकी घोषणा पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान अपनी घोषणा कर एक तरफ पूरा पचरी निमार्ण करने स्वीकृति दी थी। जो अब पूरा होने वाला है। अब आगे वर्ष से छठ पूजा करने में दिक्कत नही होगी।

Related Articles

Back to top button