“धूमधाम से निकली देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विसर्जन रैली” बढाई संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ भंडारे का किया आयोजन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडी प्रांगण स्थित पांडाल में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पिछले तीन दिनों से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कल बुधवार को हवन-पूजन संपन्न होने के पश्चात आज प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने नगर के तीनों प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली।

रैली के दौरान आर्केस्ट्रा की मधुर धुन पर कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर बाबा विश्वकर्मा के भक्त श्रद्धा और उल्लास के साथ झूमते नजर आए। प्रतिमा विसर्जन किलकिलेश्वर धाम में किया जाएगा। वहीं विसर्जन रैली को देखते हुए नगर में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।इस दौरान समिति के रूपेश यादव, नवीन सिदार, देवा यादव, राजू साहू, योगेश टंडन, राजू वैष्णव, विकास साहू, रमेश बंजारे, नरेश चौहान, शंकर महंत समेत अन्य शामिल रहे।

बढाई संघ द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी शिशु मंदिर गली में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के लिए भव्य सुंदर पांडाल बनाया गया है जिसमें बढाई संघ के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया। समिति के धीरज शर्मा, विजय राणा ,नारायण राणा ,अनिल शर्मा ,सुनील शर्मा ,अशोक ,पप्पू राणा, संतोष राणा ,दिनेश, पूछपाच, महेश शर्मा सहित पुरी टीम जुटी हुई है।




