अग्रसेन जयंती की शान अंताक्षरी प्रतियोगिता में अनूप जिंदल और पार्टनर ने मारी बाजी  महिलाओं की रस्सा खींच प्रतियोगिता में राधिका एण्ड टीम ने जीता खिताब

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 में प्रतियोगियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई जा रही है

अग्रसेन जयंती की शान अंताक्षरी प्रतियोगिता में अनूप जिंदल एण्ड पार्टनर ने अपने प्रतिद्वंदी खुशबू गोयल और पार्टनर को मात देते हुए अंताक्षरी के इनाम पर कब्जा जमाया वहीं पहली बार महिलाओं के लिए हो रही

रस्सा खींच प्रतियोगिता में कई सारी टीमों ने भाग लिया इसमें राधिका एण्ड ग्रुप ने अंशु अग्रवाल और ग्रुप को मात देते हुए रस्सा खींच प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया वहीं महिलाओं के लिए सबसे फेवरेट प्रतियोगिता गुपचुप खाओ प्रतियोगिता में प्रीति सुनील अग्रवाल प्रथम ,आंचल विकास अग्रवाल दूसरा प्रिया अमित गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में करीब बीस ओनरों अपनी हिस्सेदारी निभाई जिसमें अग्र स्टार के ओनर देवगोपाल गोयल एंड टीम ने खिताब पर कब्जा किया वही मॉर्निंग स्टार की आलोक गोयल एंड टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया ।एपीएल में बहुत से बेस्ट लोगों के लिए भी इनाम दिए गए । APL स्पेशल अवार्ड

* बेस्ट बैट्समैन – गौरव गोयल

* बेस्ट बॉलर – शिवम मित्तल

* बेस्ट फील्डर – सांतनु जिंदल

* बेस्ट ऑल राउंडर – आकाश अग्रवाल

* गेम चेंजर – शशांक जिंदल को दिया गया।प्रीमियर लीग को सफल बनाने में उपाध्यक्ष कान्हा अग्रवाल सहकोषाध्यक्ष शुभम गर्ग द्वारा काफी मेहनत करते हुए सफलता तक पहुंचाया।शेक बनाओ प्रतियोगिता में दर्जन भर से ज्यादा प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें नैना आलोक अग्रवाल पहले, अंशिका हैप्पी मित्तल रानू अमित अग्रवाल दूसरा स्थान ,ईशा हर्षित अग्रवाल ,ज्योति आशीष अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ महिलाओं की प्रतियोगिता में आभा नरेश अग्रवाल प्रथम ,पुष्पा अरुण मित्तल द्वितीय निक्की मनु अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में अंशु राकेश अग्रवाल प्रथम रीना परवीन गर्ग द्वितीय श्रुति मनीष अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।अग्रसेन जयंती महोत्सव अपनी ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है जहां नवयुवक समिति अपनी पूरी लगन , मेहनत से अग्रसेन जयंती महोत्सव में चार चांद लगाने में जुटी हुई है ।प्रतिदिन सुबह से लेकर रात्रि तक अग्र बंधु अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपनी मजबूत भागीदारी पेश कर रहे हैं ।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल, सचिव अनिल मित्तल के द्वारा भी नवयुवक समिति के सदस्यों व पदाधिकारी को अपना कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं ।एकता की मिसाल पेश करने वाली अग्रसेन मैराथन दौड़ की तैयारी को लेकर नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल जुटे हुए हैं एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस अग्र मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए अपील करते हुए समाज की एकता का मजबूत करते हुए अपनी भागीदारी निभाने के लिए कहा है।

Back to top button