“हुस्न तेरा तौबा तौबा “” गाने पर अर्श आलोक जिंदल ने जबरदस्त डांस कर बिखरा जलवा  1 मिनट में तीन बोतल फेंटा पीकर ऋषिका सुमित अग्रवाल ने मारी बाजी

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव

पत्थलगांव अग्रसेन महोत्सव की प्रतियोगिताओं में प्रतियोगियों के हुनर के आगे निर्णायक मंडल दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो चुका है जहां नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन करते हुए अपने छुपे हुनर को लोगों के सामने पेश कर रहे हैं ।

अग्रडांस प्रतियोगिता के दो से पांच प्रतियोगिता में अर्श आलोक जिंदल ने “हुस्न तेरा तौबा तौबा “डांस में हुबहू पुष्पराज का रोल करते हुए लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया वही रियांश अमन गर्ग ने दूसरा स्थान निर्भय विकास अग्रवाल द्वारा भी जबरदस्त डांस करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया ।6 से 8 डांस प्रतियोगिता में ऋषिता मनीष गर्ग ने प्रथम तान्या प्रवीण गर्ग द्वितीय अनीशा राजकुमार गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

मोर छड़ी बनाओ प्रतियोगिता में अंशिका हैप्पी मित्तल द्वारा बहुत ही आकर्षक मनमोहक मोर छड़ी बनाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर आरशी राहुल अग्रवाल तीसरे स्थान पर रक्षा विष्णु अग्रवाल शीतल राजेश गर्ग ने प्राप्त किया

।बैडमिंटन प्रतियोगिता में वैभव अर्पित की जोड़ी ने आयुष सार्थक की जोड़ी को मात देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। व विजेता का खिताब अपने नाम किया ।

आज की फेंटा पियों प्रतियोगिता 1 मिनट में ऋषिका सुमित अग्रवाल ने तीन बोतल फेंटा पीकर पहला स्थान प्राप्त किया पूनम अनिल अग्रवाल ने दूसरा अंशु राकेश अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया नोट गिनो प्रतियोगिता में सोनिया श्याम लाल अग्रवाल प्रथम अनामिका पिंटू अग्रवाल द्वितीय पूजा नटवर सिंघल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया पासिंग द डांईस प्रतियोगिता में बबीता प्रेम अग्रवाल प्रथम पूजा अंकुर गर्ग द्वितीय रुचिता बंटी जिंदल तृतीय वहीं बालिका पासिंग द डाईस प्रतियोगिता में कोमल विजय अग्रवाल प्रथम श्रुति मनमोहन गोयल द्वितीय खुशी सुनील अग्रवाल तृतीय स्थान स्लो स्कूटी प्रतियोगिता में सांझी संतोष मित्तल प्रथम ,सोनिया श्याम अग्रवाल द्वितीय प्रिंसी अजय तायल तृतीय स्थान प्राप्त किया। याददाश्त प्रतियोगिता में रीना अमित अग्रवाल प्रथम विधि नरेश सिंघल द्वितीय प्रति राहुल मित्तल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया आज महिलाओं व बालिकाओं के लिए पूरा दिन प्रतियोगिताओं के नाम रहा ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवयुवक समिति के अध्यक्ष दिवाकर अग्रवाल व उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल द्वारा बेहतर तरीके से मैनेजमेंट किया जा रहा है साथ ही प्रतियोगियों को प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद उन्हें पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं।

Back to top button