नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील द्वारा अग्रवाल समाज के ऊपर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुनकुरी थाने में की गई एफआईआर दर्ज की मांग नगर पालिका अध्यक्ष विनयशील का किया गया पुतला दहन



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव कुनकुरी
आज कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील द्वारा अग्रवाल समाज के ऊपर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अग्रवाल समाज में काफी रोष का माहौल देखा जा रहा है समाज के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर संभागीय अग्रवाल सभा द्वारा सभी 28 अग्रवाल सभा के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में fir दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग में आवेदन सौंपा आज इसी कड़ी में सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में पत्थलगांव ,लुडेग कांसाबेल, कोतबा एवं कुनकुरी अग्रवाल सभा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील का पुतला दहन करते हुए कुनकुरी थाने में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले के ऊपर fir दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने के लिए आवेदन सौपा गया

इस मौके पर अग्रवाल समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।अग्रवाल समाज के ऊपर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर

सीतापुर ,प्रतापपुर बतौली सहित अन्य अग्रवाल सभा द्वारा भी पुलिस थाने में कार्यवाही को लेकर आवेदन सौंपा गया।