अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल द्वारा किया गया ध्वजारोहण

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

आज देश के 79 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्थलगांव अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण की पश्चात राष्ट्रगान गाया गया ।

ध्वजारोहण के बाद अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकता , भाईचारा के साथ रहने की सीख देता है स्वतंत्रता का यह उत्सव हम सब को राष्ट्र के समग्र ,सजग उत्थान के प्रति सजग सक्रिय सचेत और सर्वत्र सद्भाव,देश प्रेम की भावना व्याप्त हो इसी अभिलाषा के साथ हमें 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए ।अग्रवाल सभा सचिव अनिल मित्तल ने कहा कि हमें स्वतंत्रता के लिए जो पूर्वजों द्वारा बलिदान दिया गया है उस बलिदान को याद करते हुए उनके सपनों को संजोकर रखना व हर कीमत पर अपनी एकता ,प्रेम व मानवता की रक्षा करनी चाहिए ।सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि यह दिन हमें हमारी जिम्मेदारियां को याद दिलाता है हमें अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी से याद व निभाना चाहिए ।नफरत की आग से केवल विनाश ही संभव है हमें हर कीमत पर हमारे देश की एकता को बचाना है ।अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरोज गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी को बधाई देते हुए देश की अखंडता व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बातों को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी को बलिदानियों के बलिदान को संजोकर रखना देश की एकता व अखंडता के लिए काम करने की बातें कहीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामनिवास जिंदल ,मुरारी लाल अग्रवाल ,रामावतार अग्रवाल, खजांची अग्रवाल ,सुंदरलाल गर्ग ,सुंदर आयुषी मोटर, कृष्ण गर्ग ,परवीन बंसल ,राम लाल अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल ,नरेश बंसल, सचिन मित्तल, गोलू मित्तल ,विजय अग्रवाल ,पवन अग्रवाल ,जितेंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल , सतीश अग्रवाल,विकास अग्रवाल, अंजनी मित्तल, भीम अग्रवाल, प्रयागराज अग्रवाल ,नंदकिशोर अग्रवाल ,हर्षित अग्रवाल सहित अग्रवाल नवयुवक समिति व अग्रवाल महिला मंडल के महिला मंडल अध्यक्ष सरोज गर्ग, सचिव सुमन गोयल कोषाध्यक्ष मीणा गोयल ,संरक्षक चंदा गर्ग , पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गर्ग एवं श्रीमती पूजा अग्रवाल,उपाध्यक्ष नेहा गोयल रीता सिंहल सहसचिव पुष्पा मित्तल सह कोषाध्यक्ष उर्मिला सदस्य कमला गर्ग कुसुम गर्ग मीरा गोयल मंजू गर्ग कुन्नी अग्रवाल मोनिका अग्रवाल निशा गोयल रितिका अग्रवाल उर्मिला गोयल अनीता अग्रवाल मंजू सिंहल मीणा गोयल लक्ष्मी मित्तल नीतू सिंहल मंजू अग्रवाल मीनू सिंहल सरोज जिंदल सुनीता गर्ग ललिता बंसल अलका गर्ग प्रिया सिंहल सुनीता अग्रवाल कमला अग्रवाल श्वेता अग्रवाल मीना गर्ग अनीता जिंदल मौजूद रहीं।

Back to top button