ड्यूटी के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित,*  पिछले दिनों उसका वर्दी में नशे की हालत में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था,

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

रक्षित केन्द्र जशपुर से दिनांक 05.08.2025 को आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 07.08.2025 को तत्काल प्रभाव से आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस प्रकरण की प्राथमिक जाॅंच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) श्रीमती मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है।

एसएसपी *शशि मोहन सिंह* ने कहा है कि – *”पुलिस वर्दी की मर्यादा और छवि को आघात पहुंचाने वाले किसी भी अधि./कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।”*

Related Articles

Back to top button