राम की महिमा एवं मर्यादा का गुणगान होगा पंडित राजन के मुख से 22 मई से 30 मई तक शहर मे होगा रामकथा का आयोजन

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव-ःशहर मे पहली मर्तबा श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। आयोजक समिती की ओर से यहा के मैरिज गार्डन मे कथा की संपूर्ण तैयारियां पूरी करा ली गयी है। शहर मे राम कथा का आयोजन को लेकर श्रद्धालुओ मे बेहद उत्साह बना हुआ है,यह शहर मे पहला आयोजन है जब भव्य रूप से राम कथा करायी जा रही है। संत प्रेम भूषण के कृपा पात्र् पंडित राजन के मुखारविंद से 22 मई से लेकर 30 मई तक जशपुर रोड स्थित मैरिज गार्डन मे रामकथा का आयोजन होगा। राम कथा के आयोजन को लेकर 22 मई प्रातः 9 बजे अंबिकापुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर से सैकडो की संख्या मे महिलाओ द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी,जो शहर भ्रमण के साथ मैरिज गार्डन कथा स्थल मे कलश स्थापित किये जायेंगे। आयोजन समिती के सुरेश अग्रवाल ने बताया कि 22 मई दिन गुरूवार को श्रीराम कथा महिमा का वर्णन किया जायेगा,इसी तरह क्रमशः दिन शुक्रवार को शिव पार्वती विवाह,दिन शनिवार को श्रीराम जन्म उत्सव,दिन रविवार को श्रीराम की बाल लीला से भक्तो को ओत पोत कराया जायेगा। सोमवार को भगवान राम एवं सीता के विवाह से संबंधित वर्णन के पश्चात मंगलवार को केवट प्रसंग,बुधवार को भरत चरित्र एवं अंतिम दिन सुंदरकाड तथ्ज्ञा श्रीराम राज्याभिषेक का वर्णन होगा। शहर मे आयोजित भव्य रामकथा को लेकर शहर के लोगो के अलावा आस-पास के गांव एवं क्षेत्र मे उत्सकुता बनी हुयी है। कथा वाचक पं.राजन ने बताया कि राम का जीवन महिमा एवं मर्यादा से भरा हुआ है,यही कारण है कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरषोत्तम राम कहा जाता है। उनके समान कई युगो तक आदर्श एवं समानता का दूसरा उदाहरण नही मिल सकता। पिता के वचन का मान रखने के लिए उन्होने राजसी ठाठ बाट छोडकर 14 वर्ष वनवास मे बिताये। वे धर्म एवं समाजहित को एक समान लेकर चलते थे,इसलिए उन्हे मर्यादा के साथ-साथ उनकी महिमा के लिए भी जान जाता है।।

Back to top button