पत्थलगांव पालीडीह चौक पर किराना दुकान में हुई लाखों की चोरी

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव जशपुर रोड पालड़ीह चौक पर स्थित अग्रोहा ट्रेडर्स में बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर₹50000 नगद सहित हजारों रुपए का किराना सामान पार कर दिया सुबह जब दुकान संचालक राजेश गोयल प्रतिदिन की भांति दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा देखकर पैरों तले से उनकी जमीन खिसक गई। दुकान संचालक राजेश गोयल द्वारा तत्काल पत्थलगांव पुलिस को सूचित किया गया पुलिस द्वारा दुकान का मुआयना करने के पश्चात मामले पर जांच कर चोर की तलाश में जुट गई है ।राजेश गोयल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति नकाब बांधे नजर आ रहा है जिसकी पुलिस द्वारा जल्द ही पहचान की जावेगी ।

पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चोरी करते हुए नजर आ रहा है जल्द ही चोर का सुराग लगा लिया जाएगा।

Back to top button