पत्थलगांव जनपद पंचायत पर लहराया भाजपा का परचम धनियारों परहा बनी जनपद अध्यक्ष फिलीपसीता एक्का बनी उपाध्यक्ष कांग्रेस चारों खाने चित्त



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव जनपद पंचायत में आज सुबह से ही भारी गहमागहमी का माहौल जनपद अध्यक्ष चुनाव को लेकर बना हुआ था जहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ,अनिल मित्तल, हरजीत भाटिया ,मनीष अग्रवाल,अनुप गुप्ता सहित वरिष्ठ भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मौके पर डटे हुए थे भाजपा द्वारा जनपद अध्यक्ष के लिए धनियारो परहा पति रवि परहा एवं उपाध्यक्ष पद के लिए फिलिप्ससीता एक्का पति चमर साय को अपना प्रत्याशी नियुक्त किया था

जहां कांग्रेस की ओर से जनपद अध्यक्ष के लिए सुखमणि खलखो एवं उपाध्यक्ष के लिए सुकृत सिदार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया जहां जनपद अध्यक्ष पद पर धनियारों परहा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखमणि खलको को 18 /5 के अंतर से हराकर चारों खाने चित कर दिया वही फिलिप्स सिता एक्का ने सुकृत सिदार को 17/8 के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया ।जनपद अध्यक्ष के विजयी प्रत्याशी धनियारों परहा ने कहा कि हमारे द्वारा सभी लोगों को साथ में लेते हुए क्षेत्र का विकास किया जावेगा एवं जनपद में अधूरे पड़े कार्यो को जल्द ही पूरा करने का प्रयत्न किया जावेगा ।धनियारों परहा ने छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय ,पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपनी जीत का श्रेय दिया और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया के द्वारा पूरे जशपुर जिले में विकास की गंगा बहाई जा रही है जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है पूरा जिला भाजपा के रंग में रंग चुका है एवं जनता कांग्रेस के झूठे छलावों को समझ चुकी है।

पूरा जनपद पंचायत परिसर पटाखे की गूंज से गूंज उठा एवं ढोल बाजे बजाकर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा के सभी लोग नाचते हुए खुशी मनाते रहे।