जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मवेशी तस्करी पर लगातार गाज गिराने के बाद भी मवेशी तस्कर नहीं आ रहे मवेशी तस्करी करने से बाज बगीचा, नारायणपुर पुलिस ने दो पिकअप वाहन को किया जप्त 4 मवेशी तस्करों को भेजा जेल की सलाखों के पीछे एक पिकअप वाहन मवेशी तस्कर छोड़कर भागे पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा -वाहन मालिक भी बनेंगे अपराधी वाहन होंगे राजसात



मुकेश अग्रवाल
जशपुर/पत्थलगांव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को बीती रात्रि में विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ गौ-तस्कर सरगुजा क्षेत्र से वाहन से गौ-वंश की तस्करी करते हुये जशपुर जिला होते हुये झारखंड की ओर ले जाने वाले हैं, इस सूचना पर जषपुर जिले के विभिन्न थानों को अलर्ट कर रात्रि में ही नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी द्वारा थाना प्रभारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिया जा रहा था।लोदाम क्षेत्र के नेशनल हाईवे – 43 में एसडीओपी जशपुर परमा, निरीक्षक राकेश यादव दल-बल के साथ आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, बगीचा क्षेत्र में एसडीओपी दिलीप कोसले एवं निरीक्षक रामसाय पैंकरा द्वारा चौक-चौराहों में चेकिंग की जा रही थी, साथ ही नारायणपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी भी चैक में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
थाना बगीचा द्वारा चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर का छोटा हाथी वाहन को रोका गया, जिसे रोककर उसमें सवार 04 व्यक्यिों को पूछताछ करने एवं तलाषी लेने पर वाहन में 03 नग गौ-वंश को बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक तस्करी करते पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनसे गौ-वंष, छोटा हाथी वाहन जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गौ-वंष को सरगुजा से झारखंड की ओर ले जाना बताये। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

थाना नारायणपुर को चेकिंग के दौरान एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.यू. 8256 रास्ते में मिलने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु उस वाहन के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर भागने लगा, पुलिस द्वारा लगभग 05 किलोमीटर तक पीछा किया गया, पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर उस वाहन के चालन ने वाहन को रोड में खड़ी कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर कुल 12 नग गौ-वंश बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक रखा हुआ पाया गया। उक्त गौ-वंश एवं वाहन को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
विदित हो कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत् अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा लगभग 800 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। गौ वंशों के तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, लगातार कर रहे हैं पुलिस को सूचित।
कार्यवाही में एसडीओपी जशप परमा, एसडीओपीदिलीप कोसले, निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्र.आर. 466 बलथाजर तिग्गा, आर. 305 हरिहर यादव एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।
उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि – ” गौ तस्करी में वाहन जप्त किया गया है, इन वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”