ग्राम पंचायत पालीडीह में पूर्व उप सरपंच के खिलाफ शोशल मीडिया में लाखों रुपये के हेराफेरी को लेकर सवाल

पत्थलगांव

 

ग्राम पंचायत पालीडीह जो हमेशा अपने कारनामो को लेकर सुर्खिया बटोरे जाने को लेकर पूरे जिले में तो मसहूर ही है। इस बार मामला है लाखो रुपये के हेराफेरी को लेकर ग्राम पंचायत पालीडीह के ही पूर्व के उप सरपंच भूपेंद्र यादव के द्वारा अपने ही पत्नी के बैंक खाता में पैसा डालने पे बवाल मचा हुआ है। शोशल मीडिया में रकम अपनी पत्नी के खाते में डाले गए दिनांक नाम के साथ कागज डाल कर पैसे को अपने ही घर के खाते में डाले जाने को लेकर सवाल किया जा रहा है। जिसमे आने वाले दिनों में अनेक और सवाल उठना लाजमी दिख रहा है। जैसा कि सवाल है कि 2022 अक्टूबर और नवम्बर महीनों में एक महीने के अंतराल में ग्राम पंचायत पालीडीह के 15वे वित्त से नब्बे हजार और एक लाख दस हजार रु. पालीडीह के पूर्व उप सरपँच भूपेंद्र यादव ने अपनी पत्नी श्री मति चन्द्रिका यादव के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए अब इन पैसों को अपनी पत्नी के खाते में डाले जाने को लेकर अनेक सवाल खड़े होते है। क्या पूरी तरह रुपयो की हेराफेरी की गई है। या खरीदी बिक्री के नाम पे ये रकम खाते में हस्तांतरण किया गया है। क्या खाता किसी और का और बिल किसी और से लाकर जमा कर दिया गया क्या जीएसटी बिल जमा किया गया क्या उक्त फर्म का बिल जो जमा किया गया वो डाले गए खातों से मेल खाता है। सभी बातें आने वाले दिनों में जांच से सबके सामने आ पायेगा

रविवार की सुबह से ही शोषल मीडिया में पालीडीह पंचायत के पैसों को अपने ही खाते में डालने को लेकर सवाल जबाब का सिलसिला जारी है। जिसमे पूर्व उपसरपंच के द्वारा किया गया लाखो रुपये के गोलमाल का आरोप लग रहा है। अब इस पैसो के हस्तांतरण में और कौन कौन शामिल है। ग्राम सचिव की क्या भूमिका है ये जांच से ही सामने आ पायेगा मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सडक किनारे ग्राम पंचायत के बने दुकान के किराए से लेकर ढाबा के किराए को लेकर भी सवाल है। उन दुकानों को बिना नीलामी के ही दुकानदारो को देकर किराया वसूला जा रहा है। अब उन रुपयो को कौन ले रहा है। इन सब बातो का जबाब मिलना बाकी है।

Back to top button