एन एच 43 की 100 मीटर दायरे की सड़क जर्जर  नागरिक हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार एन एच 43 विभाग आंखें मूंदकर बैठा 

 

पत्थलगांव

पत्थलगांव के अंबिकापुर रोड स्थित एन एच 43 के बाईपास सड़क के लिए छोड़े गए अंतिम छोर पर 100 मीटर की सड़क की हालात दयनीय जर्जर हो चुकी है सड़क की दशा के कारण नागरिक हर रोज दुर्घटना का शिकार हो अस्पताल की दहलीज में पहुंचने को मजबूर हैं ।इस सड़क के दैयनीय हालत को लेकर समाचार पत्रों में कई बार समाचार भी प्रकाशित किए गए साथ ही पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भी कुछ माह पहले एन एच 43 विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी ए से भरी सड़क को तत्काल सुधारने के निर्देश जारी किए थे लेकिन न विभाग के अधिकारी आंखों में पट्टी बांधकर दयनीय सड़क पर नागरिकों को मौत के मुंह धकेलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं एन एच 43 के ठेकेदार द्वारा बाईपास सड़क बनाने के लिए कई माह पहले ही टेंडर भी जारी हो चुका है लेकिन बाईपास सड़क पर एक इंच भी काम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है वही एन एच 43 के सड़क जगह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है लेकिन न विभाग के अधिकारियों की मनमानी चरम पर पहुंच चुकी है पत्थलगांव के नागरिकों ने कहा कि यदि जल्द ही एन एच 43 की गढ्ढे भरी सड़क व बाईपास सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा तो जल्द ही नागरिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।

अब देखना यह है कि जशपुर जिले के तेज तर्रार व संवेदनशील कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा एन एच 43 विभाग व ठेकेदार पर क्या कार्यवाही की जाती है या यूं ही कागजों में ही चकाचक सड़कों का सपना नागरिकों के लिए पूरा होता रहेगा???

Related Articles

Back to top button