नवरात्रि के पर्व को मनाने हेतु लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
3 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होने जा रहा है इस दिन से मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूजा होती है एवं नवरात्रि के इसी पावन पर्व को विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में अग्रिम तौर पर गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम के द्वारा मनाया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी कार्यक्रम हेतु विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे वेशभूषा में उपस्थित हुए एवं अपनी प्रस्तुति द्वारा सबका मन मोह लिया। मां दुर्गा के नौ रूपों में उपस्थित विद्यालय की नौ कन्याएं इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। नवरात्रि पर्व पर भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है एवं प्रतिवर्ष यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकम से प्रारंभ होता है इस दिन अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन का भी जन्म उत्सव मनाया जाता है एवं इस उपलक्ष में विद्यालय के संचालक डॉ पवन अग्रवाल द्वारा ऐच्छिक अवकाश घोषित की गई जिसे सुनकर विद्यालय के सभी विद्यार्थी अत्यंत प्रश्न हुए। विद्यालय के संचालक डॉक्टर पवन अग्रवाल ने बताया की नवरात्रि पर्व की शुरुआत भगवान श्री राम द्वारा रावण वध के वरदान प्राप्ति की कामना हेतु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा करके प्रारंभ की गई थी एवं माता से वरदान प्राप्त कर दसवें दिन भगवान श्री राम ने राक्षश राज रावण का वध किया था। विद्यालय के प्राचार्य यादव ने विद्यार्थियों को नवरात्रि पर्व से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्रदान की एवं नवरात्रि पर्व को खुशी पूर्वक मनाने के लिए कहा। विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिवार समस्त ग्रामवासियों को नवरात्रि पर्व एवं महाराजा अग्रसेन जयंती की अग्रिम बधाई दी।




