कण कण से देश बनेगा, गण गण से देश मजबूत होगा- गोमती साय स्थानीय हाई स्कूल मैदान में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

कण कण से देश बनेगा, गण गण से देश मजबूत होगा- गोमती साय

स्थानीय हाई स्कूल मैदान में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ल
पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
आज पत्थलगांव के हाई स्कूल मैदान में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के मुख्य आतिथ्य व उर्वशी सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता वआकांक्षा त्रिपाठी एसडीएम के मुख्
विशिष्ठ अतिथ्य में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले गोमती साय ने ध्वजारोहण किया इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह विधायक गोमती साय ने आजादी के प्रतीक कपोत को खुले आसमान में छोड़कर जश्न मनाया ।सभी स्कूल के बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का नजारा पेश किया गया। मार्च पास्ट की परेड की सलामी गोमती साय व पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने ली ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का स्वागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती सायय द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का संदेश वाचन किया गया श्रीमती साय द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाए जा रही विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया ।

कार्यक्रम में सभी विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की गई जिनके प्रस्तुति को देखने के बाद अपने आप को ताली बजाने से नहीं रोक पाए एवं मुक्त कंठ से काफी प्रशंसा की। मार्च पास्ट में इंदिरा गांधी कन्या विद्या विद्यालय प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वितीय, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के ग्रुप में नीरज फाउंडेशन स्कूल प्रथम ,कन्या मिडिल स्कूल सेकंड ,मुस्कान स्कूल थर्ड , स्थान प्राप्त किया ।वही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रथम, इंदिरा गांधी कन्या स्कूल द्वितीय, होली क्रॉस स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।सभी स्कूलों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। आज के कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अनिल मित्तल भाजपा मंडल अध्यक्ष ,अंकित बंसल मंडल महामंत्री, मनीष अग्रवाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, सुशील बालाजी, प्पल गोयल ,मुकेश अग्रवाल ,जितेंद्र गुप्ता, विकास रामलाल ,प्रवीण गर्ग, विजय त्रिपाठी,नवीन गर्ग ,श्याम शर्मा ,राम शर्मा ,सुरेश साहू ,रेवा धीवर सहित पत्रकार ,नागरिक ,अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button