कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने जनदर्शन में आबिस्ता तिर्की को तत्काल राशन कार्ड बनवाकर दिया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने 12 अक्टूबर को जशपुर जिले के विभिन्न विकास खण्डों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सभी अधिकारी गंभीरता से सुने और निराकरण करें। अनावश्यक लोगों को छोटी-छोटी कामों के लिए न भटकाएं। लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहें इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता से समस्याओं का समाधान करना होगा।
कलेक्टर जनदर्शन में आए कांसाबेल विकास खण्ड निवासी आबिस्ता तिर्की ने अपने समास्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिसके कारण उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर ही खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया और आबिस्ता तिर्की का राशन कार्ड बनवाकर दिया गया। राशन कार्ड पाकर आबिस्ता तिर्की ने कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यावद देते हुए कहा कि आज उनका जशपुर आना सार्थक हुआ।

Related Articles

Back to top button