वासुदेव बस से तपकरा पुलिस ने हजारों रुपए के प्रतिबंध कफ सिरप को किया जप्त बस के ड्राइवर कंडक्टर खलासी गिरफ्तार 

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव/तपकरा

मामला इस प्रकार है की रात्रि करीबन 11.00 बजे थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जशपुर की ओर से तपकरा होते हुए, रायगढ़ जाने वाली वासुदेव सवारी बस क्रमांक CG – 13-Q -1800 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को छुपाकर ले जाया जा रहा है, जिस पर तपकरा पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल थाने के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी की गई, तथा रात्रि करीबन 11.45 बजे वासुदेव बस आता दिखाई देने पर, उसे रोककर उक्त बस की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान पुलिस को बस की डिक्की में डिक्की में दो झोले के अंदर रखे चार कार्टून में,100-100ml वाली 480 नग प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट एंड ट्राई पॉलिडिन हाइड्रोक्लोराइड ऑनरेक्स नाम की नशीली कफ सिरफ मिला, जिसके संबंध में बस के कंडक्टर बसंत पटेल, खलासी सतीश कुमार व बस के ड्राइवर भोला राम से पूछताछ करने पर उनके द्वारा, शुरुवात में अनभिज्ञता जताई गई, परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर उनके द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, उनके द्वारा उक्त नशीली कफ सिरफ को, बिहार राज्य के गया से लाया गया था, व उसे उनके द्वारा बिक्री हेतु रायगढ़ ले जाया जा रहा था,। पुलिस के द्वारा समस्त 480 नग सीसी में कुल 48 लीटर प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को जप्त कर लिया गया। जप्त कफ सिरफ की बाजार में कीमत लगभग 96 हजार 7 सौ 20रु है। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वासुदेव बस को भी जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मामले की कार्यवाही व कफ सिरफ सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना तपकरा से सहायक उप निरीक्षक राम जी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक महेंद्र पैंकरा, किशुन कुमार, रूपेश यादव, व लोकेश ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Back to top button