ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में भाजपा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया मुख्य अतिथि सालिक साय बोले—गांव-गांव तक पहुंचे विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाएं

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव शहर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात मंडल महामंत्री नरेश यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने अपने उद्बोधन में स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को विस्तार से बताया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सुनील अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में मंडल टीम की सराहना करते हुए कहा कि स्थापना दिवस को ग्राम पंचायत स्तर पर मनाना एक सराहनीय पहल है, जिससे पार्टी की विचारधारा सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए पत्थलगांव विधानसभा की विधायक गोमती साय की सक्रियता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में सड़कों सहित कई विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है और आने वाले समय में इनका लाभ जनता को मिलेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का समापन मंडल महामंत्री सुनील गर्ग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अंजू टोप्पो, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल नारंगे, सहकारी समिति अध्यक्ष रूपसिंह राठिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मधुसूदन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button