प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विद्यालय में महिला दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें नारी शक्ति के सम्मान,सशक्तिकरण और आत्मिक जागरण का प्रेरक संकल्प लेते हुए इसे मनाया जाएगा।ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका नीलू बहन द्वारा बताया गया कि नारी का सर्वोच्च स्थान होता है जहां नारी सशक्त होती है वहां समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है हमें स्वर्णिम भारत की कल्पना के लिए नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए।महिला दिवस के अवसर पर रायगढ़ रोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में कल 3:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें नारी शक्ति को आमंत्रित कर नारी शक्ति का सम्मान किया जाएगा ।कार्यक्रम को सफल करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहन एवं भाई जुटे हुए हैं।




