प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में होली उत्सव का आयोजन नीलू बहन एवं विद्यालय के भाई बहनों ने फूलों की होली के साथ तिलक लगाकर मनाई होली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
नगर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर होली पर्व के अवसर पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाईयों ने प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए होली के आध्यात्मिक महत्व पर नीलू बहन ने प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केंद्र की संचालिका नीरु बहन ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के विकारों को समाप्त कर आत्मा को पवित्र बनाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमें क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मकता जैसे बुरे संस्कारों को त्यागकर प्रेम, शांति और सद्भाव के रंगों से जीवन को रंगना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाई-बहनों ने आध्यात्मिक गीतों एवं नृत्य के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगी भाई बहन उपस्थित रहे।




