गणतंत्रता दिवस के दिन सांसद प्रतिनिधि ने दिया इस्तीफा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। : गणतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा का यह कर्मठ कार्यकर्ता आज स्वतंत्र होने सांसद को अपना इस्तीफा भेजा है,जशपुर जिले में भाजपा के अंदर छिड़ी द्वंद युद्ध से क्षुब्द हो सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, सांसद को भेजे पत्र में अंकित ने लिखा है की प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य विभाग विकासखण्ड पत्थलगांव जिला-जशपुर में विगत दो वर्षों से लगातार निःस्वार्थ कार्य करते आ रहा हॅू परन्तु अभी हाल ही में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता द्वारा आपके व मुझ पर निराधार आरोप लगाते हुए दुष्प्रचार किया जा रहा है मैं श्याम नारायण गुप्ता के द्वारा भाजपा अध्यक्ष को लिखे गये पत्र में की गई गलत टिप्पणीयों की कड़ी निन्दा करता हूँ साथ ही मै नहीं चाहता कि ऐसे पार्टी विरोधी व्यक्तियों की वजह से आपकी छवी खराब हो। मैं श्याम नारायण गुप्ता द्वारा की गई गलत टिप्पणीयों से अत्यंत क्षुब्ध हूँ। और सभी विषयों पर गहन विचार करते हुए मैं आज सांसद प्रतिनिधि के पद से त्याग पत्र देता हूँ। अंकित ने सांसद गोमती साय से विनम्र अनुरोध किया हैकि उसका यह त्याग पत्र स्वीकार किया जाये।




