विकसित भारत जी राम जी पर भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता
पत्थलगांव
मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के अग्रसेन भवन में विकसित भारत जी राम जी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी रामकिशुन सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण विकास के मुख्य विभाग जिसका नाम जी राम जी किया है। जो बड़ी सोच है। जिसे विपक्षी पार्टी के नेता अनर्गल बयान बाजी कर रहे है। जबकि हमारी सरकार ने किसी ब्यक्ति के नाम पर योजना का नाम न रखकर जी रामजी किया है। आपको बता दे कि पहले 100 दिन का काम मजदूरों को दिया जाता था जिसे अब बढाकर 125 दिन कर दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में गाँव गाँव मे सड़को का जाल बिछाया जा सकेगा ज्यादा काम ज्यादा विकास के साथ हम अब आगे बढ़ सकेंगे ज्यादा गांव तक जाकर गरीबो के उत्थान के लिए काम करना किसानों की खेती की सुरक्षा कैसे हो सभी के हित सुनिश्चित करना मुख्य बात है।

सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव की विधायक श्री मति गोमती साय ने कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता देती है। अब गाँव के लोगो को ज्यादा काम मिल सकेगा तेजी से काम होगा जिससे ग्रामीणों के साथ गाँव का विकास आगे बढ़ेगा अगर जी रामजी नाम बदलने को लेकर विपक्ष के द्वारा की जा रही टिप्पणी के कोई मायने नही है। हम ग्रामीणों के साथ है उनके भले के लिए हम काम कर रहे है। जिससे किसानों को ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है।
विकसित भारत जी रामजी कार्यक्रम पे पूर्व खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष कृष्णाराय, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पत्थलगांव जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारो बाई परहा, सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




