बिहार चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर पत्थलगांव भाजपा ने मनाया जीत का जश्न  मिठाईयां बांटकर की गई जमकर आतिशबाजी 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

आज बिहार चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक व एक तरफा जीत को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के नेतृत्व में भाजपा ने मुख्य चौक पर जीत का जश्न मनाया भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लिए रैली की शक्ल में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, के नारे लगाते हुए नगर के मुख्य चौक पर पहुंचे एवं मिठाइयां बांटते हुए जीत की खुशी का इजहार किया

।कार्यकर्ताओं ने भारी आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया ।इस मौके पर हरजीत सिंह भाटिया,सुरेंद्र बेसरा,अनिल मित्तल ,सुनील अग्रवाल ,संजू लोहिया,सुनील गर्ग, मौसम अग्रवाल, रेवा धीवर ,नरेश यादव ,संजू लोहिया सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button