बाल दिवस के मौके पर लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में आनंद मेला का आयोजन  बच्चों ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन के साथ गेम्स का किया आयोजन 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

 

 

14 नवंबर की तारीख जो हर साल चाचा नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, बाल दिवस के मौके पर लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु आनंद मेला का आयोजन किया गया आनंंद मेले का उद्घाटन

वरिष्ठ अग्रवाल सभा के संरक्षक रामलाल अग्रवाल ने फीता काट कर किया। आनंद मेला में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं खेलकूद से संबंधित स्टॉल का आयोजन किया गया।

लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल विद्यार्थियों को इन प्रकार के विभिन्न गतिविधियों के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सीख देने हेतु हमेशा से तत्पर रहता है। विद्यालय द्वारा आयोजित आनंद मेला कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पाव भाजी, बड़ा, गुपचुप, चाट, चौमिन, मंचूरियन, पेस्ट्री, पेट्टीज जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ-साथ बहुत सारे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित सभी अतिथिगण एवं अभिभावकगणों ने खूब आनंद लूटा। विद्यालय द्वारा आयोजित आनंद मेला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ विद्यार्थियों में व्यावसायिक सोच एवं प्रबंधन के गुण सीखाना भी है। लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल के डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने कहा कि हमेशा से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन करता है विद्यालय सभी बच्चों एवं विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button