सावन अंतिम सोमवार कावड़ियों के लिए लुदानिया परिवार ने लगाया भंडारा 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में लुदानिया परिवार द्वारा कई सालों से सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़िए भक्तों के लिए अविरल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है इसी कड़ी में आज अंबिकापुर रोड मंदिर प्रांगण के बगल में लुदानिया परिवार के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया ।भंडारे में कावड़िया भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया लुदानिया परिवार के राजे अग्रवाल ने बताया कि हमारे परिवार द्वारा हर साल बाबा के भक्तकावड़ियों को सेवा के तौर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांवड़िए प्रसाद ग्रहण करते हैं पत्थल गांव के समीप किलकिलेश्वर धाम में बाबा के भक्त हजारों की संख्या में जलाभिषेक करते हैं जिसकी छटा देखते ही बनती है।

Related Articles

Back to top button